एनबीडी मुलुंड,
मुलुंड कांग्रेस द्वारा सेवक संस्था के सहयोग से संजय गांधी नगर, बाबू जगजीवन राम नगर एवं डंपिंग रोड, मुलुंड (प.) के रहिवासियों हेतु छाता वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर हॉल में किया गया।यह आयोजन कांग्रेस नेताओं अरविंद यादव एवं राकेश राघवन की अगुवाई में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस कार्याध्यक्ष श्री चरण सिंह सप्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. बाबूलाल सिंह, सचिव किशोर मुंडेकल, प्रवक्ता भरत सोनी, ईस्ट मुंबइ जिला कार्याध्यक्ष उत्तम गीते, महिला अध्यक्ष नीता जोशी, तथा कांग्रेस नेता संतोष सोनावणे, हरीश गुप्ता, हीरालाल भणगे, कमल चंदनशिवे, संतोष गांवकर व अतुल जोशी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा लगभग 200 लोगों को छाते वितरित किए गए, जिससे स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग को वर्षा ऋतु में राहत प्रदान करना और कांग्रेस पार्टी की जनसेवा भावना को प्रकट करना था।
