एनबीडी जौनपुर,
महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने आज महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने गांव सहोदरपुर, तेजी बाजार में स्थित तलेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। साथ ही उन्होंने इस मंदिर के बगल में स्थित गणेश मंदिर, राम दरबार मंदिर तथा दुर्गा माता मंदिर में भी पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह, भाजपा युवा नेता अखिल मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, कुंभ मेला में वायरल आकाश यादव दातुन वाला तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। करीब 8 वर्ष पहले इस मंदिर की स्थापना उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मालती सिंह के शुभ हस्तों किया गया था। उस समय ठाणे के उद्योगपति पंकज मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके पहले कृपाशंकर सिंह ने आज सुबह विधायक अवधेश सिंह के साथ वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया। उसके बाद उन्होंने अपने गांव के समीप स्थित प्राचीन करछुली नाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
