विश्व महिला दिवस पर श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भक्तिमय आयोजन सम्पन्न

महिलाओं ने किया सामूहिक गणपति अथर्वशीर्ष पाठ, प्रसिद्ध हस्तियां रहीं शामिल

एनबीडी मुंबई,

विश्व महिला दिवस के अवसर पर श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास की ओर से महिलाओं द्वारा सामूहिक गणपति अथर्वशीर्ष पाठ का आयोजन किया गया। इस भव्य और भक्तिमय कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका, अभिनेत्री सहित कई गणेश भक्त महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि यह आयोजन न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि आध्यात्मिक एकता को भी दर्शाता है। बड़ी संख्या में उपस्थित गणेश भक्तों ने पूरे भक्तिभाव के साथ गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के इस आयोजन ने महिलाओं की आध्यात्मिक शक्ति और सामूहिक प्रार्थना के महत्व को उजागर किया, जिसे भक्तों ने खूब सराहा।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo