नारायण ज्ञान धाम परिवार ने किया ब्रजभूषण तिवारी का सम्मान

एनबीडी सुल्तानपुर,

विद्यार्थियों को शिक्षित और संस्कारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहे नारायण ज्ञान धाम परिवार, बीबीपुर तिवारी द्वारा रविवार, 1 जून को नारायण ज्ञान धाम परिसर में लघु माध्यमिक विद्यालय, शहाबुद्दीनपुर के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ब्रजभूषण तिवारी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित शीतला प्रसाद मिश्र ने की। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में विज्ञान के पूर्व प्रवक्ता रामलाल गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में उपस्थित नारायण ज्ञान धाम के संस्थापक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व आईजी बीपी त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता। वह अपने अंतिम सांस तक ज्ञान की रोशनी विखेरता रहता है।

राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर राज्य कर विभाग की सहायक आयुक्त डॉ दिव्या त्रिपाठी, चंद्रभूषण तिवारी, रामपाल मिश्र तथा देवेश ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अनेक क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने किया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo