मुंबईकरों की राय के आधार पर बनेगी मुंबई के विकास की राजनीति:अमित साटम

एनबीडी मुंबई,

मुंबई भाजपा मुंबईकरों के सुझावों और अपेक्षाओं को जानने के लिए घर-घर जाकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘आवाज़ मुंबईकरों की, संकल्प भाजपा का’ के माध्यम से तीन दिवसीय अभियान चलाने जा रही है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक अमित साटम ने बताया कि यह अभियान पूरे मुंबई में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार (31 अक्टूबर, 1 नवंबर और 2 नवंबर) को बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा।
विधायक अमित साटम ने आगे बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों की राय के आधार पर मुंबई के बहुमुखी विकास के लिए आगामी नीतियों और गतिविधियों की योजना बनाना है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर, रेलवे स्टेशन, कॉलेज परिसर और समाज के हर वर्ग के लोगों से संपर्क कर उनके सुझाव जानेंगे।

विधायक अमित साटम ने यह भी कहा कि इन गतिविधियों को ‘घर चलो अभियान’ की तर्ज पर लागू किया जाएगा और प्रतिष्ठित नागरिकों, छात्रों और आम मुंबईकरों के साथ सीधा संवाद किया जाएगा। मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक अमित साटम शुक्रवार सुबह 6.30 बजे नेशनल पार्क का दौरा करेंगे। वह रविवार सुबह 6.30 बजे मरीन ड्राइव का दौरा करेंगे. साथ ही शुक्रवार को दोपहर 3 बजे वह जाने-माने अभिनेता पद्मश्री अशोक सराफ से मुलाकात करेंगे और इस पहल के बारे में चर्चा करेंगे। मुंबई भाजपा का यह तीन दिवसीय अभियान मुंबईकरों की भागीदारी से मुंबई के विकास का नया संकल्प पेश करेगा।इससे पहले विधायक अमित साटम ने ‘आवाज मुंबईकरों की, संकल्प भाजपा का’ अभियान के तहत हमाल बंधुओं, सफाई कर्मचारी,डब्बेवाले, आदिवासी बंधुओं आदि से बातचीत कर उनके सुझाव और राय जानना है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo