महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया मुंबई हिंदी पत्रकार संघ

एनबीडी मुंबई ,

हिंदी पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था मुंबई हिंदी पत्रकार संघ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर राज्य में अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 11 हजार 111 रुपए का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने संस्था के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी है।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष आदित्य दुबे, महासचिव विजय सिंह कौशिक, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्र, अशोक शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार व संस्था के सदस्य विनोद यादव, अभिषेक पांडेय, सोनू श्रीवास्तव मौजूद थे।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo