वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ भ्रामक बयान देने पर आशिष शेलार के खिलाफ मुंबई कांग्रेस ने मुलुंड पुलिस में की शिकायत

एनबीडी मुंबई,

मुंबई भाजपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री आशिष शेलार द्वारा कांग्रेस सांसद और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ दिए गए कथित झूठे और मानहानिकारक बयान के विरोध में मुंबई कांग्रेस ने मुलुंड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

बीते 29 मई को मीडिया से बातचीत के दौरान शेलार ने वर्षा गायकवाड़ को नाथूराम गोडसे का रिश्तेदार बताया, जिसका आधार सिर्फ उनके ससुराल पक्ष का “गोडसे” उपनाम था। कांग्रेस का कहना है कि यह बयान न केवल तथ्यहीन और भ्रामक है, बल्कि एक दलित महिला नेता की छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से दिया गया है।

कांग्रेस ने इसे भाजपा और आरएसएस की “झूठ बोलो और बार-बार बोलो” की प्रवृत्ति और मनुवादी मानसिकता का उदाहरण बताया है। इस संदर्भ में मुंबई कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलुंड पुलिस स्टेशन जाकर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय जोशी से मुलाकात की और भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के अंतर्गत आशिष शेलार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

शिकायत के साथ मीडिया रिपोर्ट्स और शेलार के सोशल मीडिया पोस्ट को प्रमाण स्वरूप प्रस्तुत किया गया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष बी. के. तिवारी ने किया। उनके साथ उत्तम गीते, डॉ. आर. आर. सिंह, भरत सोनी, संतोष सोनावणे, राजन उठवाल, विठ्ठल सातपुते, राजू धावरे, अरविंद यादव, अनिल सिंह, विजय देठे, डॉ. सचिन सिंह, मनोज संसारे, जब्बार शेख, कृष्णा सिंह सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo