मध्य रेलवे पर 18 मई को मेगा ब्लॉक, यात्रियों से सहयोग की अपील

Jaffar Express Hijack: Pakistani Army's Claims Exposed

एनबीडी मुंबई ,

मध्य रेलवे के मुंबई विभाग में रविवार, 18 मई 2025 को आवश्यक इंजीनियरिंग और मेंटेनेंस कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के चलते कई लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्गों में बदलाव किया जाएगा, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है।

ठाणे – कल्याण के बीच अप और डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 10:40 से दोपहर 3:40 बजे तक ब्लॉक रहेगा।

इस दौरान सीएसएमटी से सुबह 9:34 से दोपहर 3:03 बजे के बीच चलने वाली डाउन फास्ट/सेमी-फास्ट लोकल ट्रेनें धीमी मार्ग पर चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशनों के अलावा कळवा, मुंब्रा और दिवा स्टेशनों पर भी रुकेंगी तथा अपने तय समय से लगभग 10 मिनट की देरी से पहुंचेंगी।

कल्याण से सुबह 10:28 से दोपहर 3:40 बजे तक चलने वाली अप फास्ट/सेमी-फास्ट लोकल ट्रेनें भी धीमी मार्ग पर चलाई जाएंगी और दिवा, मुंब्रा, कळवा स्टेशनों पर रुकेंगी। इसके बाद ये ट्रेनें मुलुंड से फिर से फास्ट मार्ग पर लौटेंगी।

सीएसएमटी/दादर से छूटने वाली मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें ठाणे और कल्याण के बीच पांचवीं लाइन पर चलाई जाएंगी। जबकि सीएसएमटी/दादर आने वाली मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें छठी लाइन से कल्याण और ठाणे/विक्रोळी के बीच चलाई जाएंगी।

वडाळा रोड – मानखुर्द के बीच हार्बर लाइन पर सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक अप और डाउन सेवाएं बंद रहेंगी।

इस अवधि में पनवेल/बेलापुर/वाशी और सीएसएमटी के बीच चलने वाली लोकल सेवाएं स्थगित रहेंगी। विशेष लोकल सेवाएं पनवेल-मानखुर्द-पनवेल मार्ग पर चलायी जाएंगी।

हार्बर लाइन के यात्रियों को ट्रान्सहार्बर लाइन या मुख्य मार्ग से यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह ब्लॉक यात्रियों की सुरक्षा और आधारभूत संरचना के रखरखाव के लिए जरूरी है। यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए खेद प्रकट किया गया है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo