मकर संक्रांति को विकास एवं सुरक्षित मुंबई का उत्तरायण : आचार्य पवन त्रिपाठी

एनबीडी मुंबई,

मुंबई महानगरपालिका का चुनाव आम मुंबईकर लड़नेवाला है। मुंबई की जनता मकर संक्रांति ( 15 जनवरी ) पर महायुति को अपना मत देकर विकास एवं सुरक्षित मुंबई का उत्तरायण लाएगी। श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास की कोषाध्यक्ष तथा मुंबई भाजपा के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई का कायाकल्प किया है, उसे देखते हुए मुंबईकर पूरी तरह से महायुति के पक्ष में मतदान करने जा रहे हैं।

आचार्य त्रिपाठी ने कहा कि कोस्टल रोड हो या अटल सेतु हो या मुंबई मेट्रो तथा आगे के मुंबई के विकास के सभी प्रकल्प की बात हो, 2030 तक पूर्ण हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास के साथ मुंबई की सुरक्षा भी ट्रिपल इंजन की सरकार ही दे सकती है। इसलिए आम मुंबईकर मनपा में महायुति का महापौर ही बैठाएगा।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo