मुलुंड (पश्चिम) में महायुती की शक्ति प्रदर्शन रैली, जनसमर्थन से गूंजा मध्य मुलुंड

एनबीडी मुलुंड ,

आज मुलुंड (पश्चिम) के मध्य मुलुंड क्षेत्र में भाजपा की ओर से आयोजित महायुती की भव्य शक्ति प्रदर्शन रैली ने पूरे इलाके में राजनीतिक उत्साह भर दिया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. किरीट सोमय्या, भाजपा कोषाध्यक्ष व विधायक श्री मिहीर कोटेचा, तथा मध्य मुलुंड भाजपा अध्यक्ष श्री जोगेंद्र कवाडे की प्रमुख उपस्थिति रही। रैली में बड़ी संख्या में महिला, युवा और वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता कर महायुती के प्रति अपना समर्थन जताया।

रैली के दौरान भाजपा + शिवसेना + आर.पी.आई. (A) + पी.आर.पी. महायुती के वॉर्ड क्रमांक 104 के अधिकृत उम्मीदवार श्री प्रकाश गंगाधरे एवं वॉर्ड क्रमांक 107 के अधिकृत उम्मीदवार डॉ. निल सोमय्या ने नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों उम्मीदवारों ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान मिल रहा स्नेह और विश्वास यह दर्शाता है कि जनता विकास, पारदर्शिता और सुशासन के पक्ष में खड़ी है।

नेताओं ने आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव में महायुती को मजबूत जनादेश देने की अपील करते हुए कहा कि मुलुंड (पश्चिम) के सर्वांगीण विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और स्वच्छ प्रशासन के लिए महायुती ही एकमात्र विकल्प है।

रैली में नागरिकों की उत्स्फूर्त भागीदारी और जोश को देखते हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में अब विजय को लेकर दृढ़ विश्वास बन चुका है। मध्य मुलुंड में उमड़ा यह जनसैलाब महायुती की बढ़ती लोकप्रियता और मजबूत स्थिति का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।

आपको बतादें प्रकाश गंगाधरे भाजपा + शिवसेना + आर.पी.आई. (A) + पी.आर.पी. महायुती एवं समस्त मित्र दलों के अधिकृत उम्मीदवार वॉर्ड क्रमांक 104 से हैं ।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo