महायुति का होगा मुंबई का अगला महापौर – कृपाशंकर सिंह

एनबीडी मुंबई,

महापालिका चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल एक्टिव मूड में आ गए हैं। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह का स्पष्ट रूप से मानना है कि मुंबई का अगला महापौर महायुति का ही बनेगा। उन्होंने कहा कि मुंबई की जनता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से पूरी तरह से संतुष्ट है।

उन्होंने कहा कि मुंबईकर सुरक्षा, शांति और विकास में विश्वास रखता है। यही कारण है कि आम आदमी महायुति के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव महानगरपालिका को लूटने वाले लोगों के लिए कभी ना भूलने वाला सबक होगा। महानगरपालिका चुनाव में महायुति के प्रत्याशी दो तिहाई से अधिक वार्डों में शानदार विजय प्राप्त करेंगे।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo