महाकुंभ 2025 की शुरुआत
Mahakumbh 2025 का शुभारंभ 13 जनवरी 2025 से हो रहा है और इसका समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन होगा। पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा स्नान 13 जनवरी को है, जबकि पहला शाही स्नान मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी 2025 को होगा।
शाही स्नान की तिथियां:
- 14 जनवरी 2025: मकर संक्रांति (पहला शाही स्नान)
- 29 जनवरी 2025: मौनी अमावस्या (दूसरा शाही स्नान)
- 3 फरवरी 2025: बसंत पंचमी (तीसरा शाही स्नान)
- 12 फरवरी 2025: माघी पूर्णिमा
महाकुंभ का विशेष महत्व
महाकुंभ 2025 खगोलीय विशेषताओं के कारण अद्वितीय है। यह हर 144 वर्षों में एक बार आयोजित होता है। अगला महाकुंभ 2169 में होगा।
त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं का तांता
महाकुंभ शुरू होने से दो दिन पहले ही शनिवार को करीब 25 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। घने कोहरे और ठंड के बावजूद श्रद्धालु सुबह से ही स्नान के लिए जुटे। संगम का क्षेत्र कोहरे से घिरा रहा, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था ने मौसम को भी मात दी। इस बार महाकुंभ में लगभग 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। पिछली बार 2019 के कुंभ में कुल 25 करोड़ लोगों ने स्नान किया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के लिए परिवहन सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यूपी रोडवेज के अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी जिलों से प्रयागराज तक बस सेवा संचालित करने को कहा है, ताकि श्रद्धालु आसानी से संगम में स्नान कर सकें। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि पूरे महाकुंभ Mahakumbh 2025 के दौरान विशेष स्नान पर्वों के अलावा भी बसों की सुविधाएं जारी रहें।
महाकुंभ 2025 में अद्भुत नज़ारा
त्रिवेणी संगम का दृश्य अद्भुत है। घने कोहरे के बीच श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ Mahakumbh 2025 में विश्वभर से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे, जो इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएंगे।