एनबीडी प्रयागराज,
माघी कुंभ 2026 के पावन अवसर पर ग्राम गधियाँवा से प्रयागराज कुंभ स्नान हेतु ग्रामवासियों के लिए निःशुल्क बस सेवा का आयोजन किया गया है। यह बस सेवा शनिवार, 31 जनवरी 2026 को सुबह 6 बजे ग्राम गधियाँवा से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेगी।
आयोजकों ने बताया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी श्रद्धालु ग्रामवासियों को पुण्य लाभ दिलाने के उद्देश्य से यह सेवा प्रारंभ की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग माघी कुंभ में गंगा स्नान कर सकें।
यह सराहनीय आयोजन वरिष्ठ समाजसेवक व भजन गायक दिनेश कुमार पांडेय, पत्रकार एवं समाजसेवी अविनाश दिनेश पांडेय तथा जनसेवक आलोक दिनेश पांडेय के संयुक्त प्रयास से संपन्न हो रहा है।
बस सेवा के लिए ग्राम गधियाँवा के प्रमुख स्थानों—शुक्लान पड़ान, ओझान चौराहा, बाबा किराना स्टोर—से यात्रियों को लिया जाएगा। आयोजकों ने सभी सम्मानित ग्रामवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं और समय से पूर्व निःशुल्क सीट बुक कराएं।
संपर्क सूत्र (निःशुल्क बुकिंग हेतु):
📞 8976110254 – आलोक पांडेय
📞 7666994095 – शुभम पांडेय
📞 9987792448 – अविनाश पांडेय
