आर यू सिंह व भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन
एनबीडी मुंबई,
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आज मुंबई आगमन पर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मंगलवार दोपहर लगभग 3:30 बजे मनोज सिन्हा के आगमन पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता कर रहे थे । इस प्रतिनिधि मंडल में स्वागत करने वालों में आर यू सिंह, अरुण सिंह शिक्षक, मनोज सिंह, जय सिंह,बृजमोहन आर्य, सुभाष चंद्र सरोज, राम अनुज सिंह , राजेश यादव सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मनोज सिन्हा ने भी प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता में अपार ऊर्जा और राष्ट्रनिर्माण की भावना है, जिसे वे हमेशा सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।