मकर संक्रांति के पर्व पर कांग्रेस नेताओं द्वारा पतंग वितरण कार्यक्रम

एनबीडी संवाददाता मुलुंड,

मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर ईशान्य मुंबई कांग्रेस नेता राकेश राघवन ने मुलुंड स्थित सभी कांग्रेस कार्यालयों में बच्चों को पतंग वितरण का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा, उपाध्यक्ष बी के तिवारी, सुरेश कोपरकर, महासचिव सुनील गंगवानी, डॉ. आर. आर. सिंह, राकेश शेट्टी, डॉ. बाबूलाल सिंह, किशोर मुंडेकल, जिलाध्यक्ष अब्राहम रॉय मणि, कार्याध्यक्ष उत्तम गीते, और महासचिव डॉ. सचिन सिंह के कार्यालय पर पतंग वितरण किया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद यादव, डॉ. आर. एम. पाल, हेमंत ठाकुर, विजय पाटेकर, रीना मोजेस का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। मुलुंड के सैकड़ों विद्यार्थियों और बच्चों ने इस पतंग महोत्सव का आनंद लिया और मकर संक्रांति के उल्लास में भाग लिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo