महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले प्रत्याशी का करणी सेना ने किया कड़ा विरोध

एनबीडी मुंबई,

कांग्रेस पार्टी ने मुंबई महानगरपालिका चुनाव में वर्सोवा विधानसभा स्थित वार्ड क्रमांक 59 से जयेश रामदास शिंदे नामक एक ऐसे व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाया है, जो लगातार सोशल मीडिया पर महिलाओं और मुस्लिम समाज के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी लिखता रहा है। परिणाम स्वरुप अब लोग उसके खिलाफ मुखर हो गए हैं। नारी सम्मान की फाउंडर तथा करणी सेना की नेशनल प्रेसिडेंट सुंदरी ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर ही सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि नारी सम्मान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को टिकट कैसे पकड़ा दिया, जो सोशल मीडिया पर लगातार हिंदू महिलाओं और मुस्लिम समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी लिखता रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसी व्यक्ति को टिकट देकर कांग्रेस ने साबित कर दिया कि महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का उसका दावा खोखला है। उन्होंने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, कहनेवाली प्रियंका गांधी और संस्कार की बात कहने वाले मुंबई कांग्रेस के पदाधिकारियों को इसका जवाब देना चाहिए। इस वार्ड से बहुत ही लोकप्रिय रही पूर्व नगरसेविका स्वर्गीय गीता यादव के पुत्र तथा युवा समाजसेवी संतोष वी यादव ने पूरी तैयारी की थी। वे जनता के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। हमेशा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वार्ड में सक्रिय भूमिका निभाने के बावजूद कांग्रेस पार्टी द्वारा उनका टिकट काटकर महिला और मुस्लिम विरोधी व्यक्ति को टिकट देना पार्टी को भारी पड़ता नजर आ रहा है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo