ज्योति सिरसागर बनीं राकांपा रिपब्लिकन पार्टी मुंबई महिला अध्यक्ष

navbharat darpan

मुंबई: चेंबूर में हाल ही में आयोजित राकांपा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की बैठक के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और पक्षाध्यक्ष नामदेव साबले ने ज्योति सिरसागर को मुंबई प्रदेश महिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया।

ज्योति सिरसागर पिछले कई वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से दलित और मातंग समाज के उत्थान के लिए अथक प्रयास किए हैं। उनके नेतृत्व में “मुक्ताई ब्रिगेड” नामक सामाजिक संगठन ने पिछड़े, शिक्षित-अशिक्षित, बेरोजगार और महिलाओं के उत्थान के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं।

ज्योति सिरसागर वर्तमान में महाराष्ट्र के शोषित, दलित और पीड़ित वर्ग के अधिकारों और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही हैं। उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को देखते हुए पार्टी ने उन्हें मुंबई महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मुरलीधर गायकवाड़, उपाध्यक्ष मंजप्पा गावड़ा, राज्य सचिव अजय ठोंबे, मुंबई अध्यक्ष संजय लांडगे, युवा रिपब्लिकन मुंबई प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट कनिष्क साबले, राज्य संगठक राहुल कांबले, “लहू गाड़” साप्ताहिक के संपादक और दलित नेता विजय क्षीरसागर, वेंकटेश गोसाई समेत कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रवादी युवा रिपब्लिकन के पदाधिकारियों ने विशेष योगदान दिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo