तरुण कला संगम द्वारा 7 मई को राजकुमार सिंह को दिया जाएगा पत्रकारिता पुरस्कार

एनबीडी मुंबई,

महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था तरुण कला संगम विगत अनेक वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट और प्रेरणादायक कार्य करने वाले पत्रकारों को पुरस्कृत करती चली आ रही है। तरुण कला संगम के अध्यक्ष चित्रसेन सिंह और महामंत्री दीपक सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा इस वर्ष गुरुवार,07 मई, 2026 को चर्चगेट स्थित सम्राट होटल में शाम 4 बजे पत्रकारिता पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया है।

वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ सचदेव की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल द्वारा वर्ष 2025 के पत्रकारिता पुरस्कार के लिए नवभारत टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह का चयन किया गया है। संस्था द्वारा उन्हें पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह तथा ₹100000 (एक लाख रुपए) की राशि प्रदान की जाएगी। संस्था द्वारा अब तक पुरस्कृत किए गए पत्रकारों में गणेश मंत्री,लालजी मिश्र, शचींद्र त्रिपाठी, गंगाधर ढोबले, विजेंद्र तिवारी , आनंद राजवर्धन, विमल मिस्र जैसे मूर्धन्य पत्रकारों का समावेश है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo