जौनपुर के उत्कर्ष मिश्रा UPSC 2025 में 337वीं रैंक; क्षेत्र में खुशी की लहर

जौनपुर।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा जारी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में जौनपुर जनपद के बदलापुर विकास खंड अंतर्गत तुलापुर निवासी उत्कर्ष मिश्रा ने 337वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

उत्कर्ष मिश्रा, चन्द्रेश मिश्रा के पुत्र हैं। उनके पिता बरेली में इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कराने के लिए कोचिंग सेंटर संचालित करते हैं, जबकि उनकी माता शशिकला मिश्रा गृहिणी हैं। उत्कर्ष ने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की है। सिविल सेवा परीक्षा में उनका ऐच्छिक विषय भी मैकेनिकल इंजीनियरिंग ही था। उनकी स्कूली शिक्षा बरेली जनपद से आईसीएसई बोर्ड से हुई है। यह उनका पांचवां प्रयास था। इससे पहले भी वे साक्षात्कार तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम चयन से बाहर हो गए थे। इस बार उन्होंने सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

उत्कर्ष के छोटे भाई हर्ष मिश्रा भी आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक कर चुके हैं। उत्कर्ष की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

इस अवसर पर उनके पारिवारिक उमेश मिश्रा ने कहा,
“निश्चित रूप से यह हमारे परिवारिक कुनबे , हमारे गांव, क्षेत्र और पूरे जौनपुर जिले के लिए गौरव का क्षण है। उत्कर्ष मिश्रा ने कड़ी मेहनत और धैर्य के बल पर यह सफलता प्राप्त की है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।”

उत्कर्ष मिश्रा को बधाई देने वालों में ओंकार नाथ मिश्र, दुर्गेश मिश्र, गिरीश मिश्र, रामनारायण मिश्र, राजेश मिश्र (अधिवक्ता), शेष नारायण उर्फ कुबेर सेठ, शैलेंद्र मिश्र सहित परिवार और क्षेत्र के अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo