उद्योगपति शारदा प्रसाद सिंह के पुत्र भानु प्रताप सिंह का निधन

एनबीडी मुंबई,

उत्तर भारतीय संघ के कार्याध्यक्ष तथा उद्योगपति शारदा प्रसाद सिंह के पुत्र भानु प्रताप सिंह का आज ब्रेन हेमरेज की वजह से आकस्मिक निधन हो गया। उनका दाह संस्कार कल 28 जून को दोपहर 2 बजे घाटकोपर स्मशान भूमि पर किया जाएगा। वे अत्यंत विनम्र, शालीन और मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। साथ ही वे उत्तर भारतीय संघ के सक्रिय सदस्य भी थे।

राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह, उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह, उद्योगपति चित्रसेन सिंह, संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष डॉ किशोर सिंह, महासचिव देवेंद्र तिवारी, डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, समाजसेवी जयप्रकाश सिंह, श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, समाजसेवी अखिलेश सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, पत्रकार राजकुमार सिंह, श्रीनिवास तिवारी विद्रोही महाराज समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo