एनबीडी मुंबई,
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2024 के घोषित परिणामों में मुंबई की डॉ. दीपाली महतो ने आल इंडिया रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 105वां स्थान हासिल किया है। डॉ. दीपाली ने अपनी शैक्षणिक यात्रा सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल डेंटल कॉलेज से बी.डी.एस. डिग्री प्राप्त कर पूरी की थी।
उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मुंबई के वरिष्ठ समाजसेवक डॉ. बाबूलाल सिंह पटेल एवं डॉ. सचिन सिंह (अध्यक्ष – युवा ब्रिगेड एसोसिएशन) ने डॉ. दीपाली के मुंबई स्थित आवास पर पहुँचकर शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
समाजसेवियों ने डॉ. दीपाली के पिता श्री संजय कुमार महतो (सेवानिवृत्त अतिरिक्त आयुक्त, सीजीएसटी) और माता श्रीमती सुलेखा महतो को भी उनकी पुत्री की अद्वितीय सफलता पर बधाई दी।
डॉ. दीपाली का परिवार मूलतः बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से संबंध रखता है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज का गौरव बढ़ाया है। दीपाली महतो आनेवाले समय में देश सेवा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेंगी, ऐसी शुभकामनाएँ व्यक्त की गईं।