देश की शांति और स्थिरता में सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान : बाबा दुबे

एनबीडी जौनपुर,

सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के मुख्य स्तंभ हैं। वे अपनी जान जोखिम में डालकर सीमाओं की रक्षा करते हैं और आपदाओं के समय नागरिकों की सहायता करते हैं। अनुशासन, वीरता, और त्याग के प्रतीक सैनिक निस्वार्थ भाव से राष्ट्रसेवा करते हैं, जिससे देश में शांति और स्थिरता बनी रहती है। बदलापुर स्थित अपने आवास पर मिलने आए, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन ,जौनपुर के प्रतिनिधिमंडल से की गई मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे (बाबा दुबे ) ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सैनिकों से मुलाकात करना गौरव की बात है। संगठन द्वारा दाउदपुर (बरुआन) के पूर्व सैनिक सुनील शुक्ला को बदलापुर तहसील का संगठन अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि वे संगठनकी हर जरूरतों पर उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व सैनिक राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सैनिक पन्नालाल, पूर्व सैनिक अभिमन्यु मौर्या, पूर्व सैनिक सूबेदार यादव, पूर्व सैनिक देवेंद्र कुमार सिंह,वो पूर्व सैनिक जयनारायण दुबे, पूर्व सैनिक कृष्ण कुमार दुबे, वारंट अधिकारी अशोक कुमार विश्वकर्मा, पूर्व सैनिक बलराम सिंह,पूर्व सैनिक के के सिंह, पूर्व सैनिक सुनील शुक्ला के अलावा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, एडवोकेट भारत पांडे, समाजसेवी श्री प्रकाश त्रिगुणायत, सैनिक आशीष यादव आदि का समावेश रहा। जहां तक बाबा दुबे का सवाल है, वे हमेशा देश के सैनिकों के साथ खड़े रहे। अबतक करीब एक दर्जन शहीद सैनिकों के घर जाकर उनके परिजनों को अपनी निजी निधि से पांच पांच लाख रुपए की सम्मान निधि देने वाले अद्वितीय विधायक माने जाते हैं। राष्ट्र प्रेम की इसी प्रबल भावना के चलते उन्होंने बदलापुर चौराहे पर 127 फीट का तिरंगा झंडा लगाया है, जो बदलापुर का गौरव बना हुआ है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo