एनबीडी देवरिया,
विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी ग्राम- जगनचक, थाना- बनकटा, तहसील- भाटपार रानी स्थित दुबे स्टेटमेंट में स्वर्गीय नरसिंह खेलावन दुबे की पुण्यस्मृति में काली माई सेवा संस्था द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता एवं दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिला अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी तथा अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान केशव सिंह के कर कमलों द्वारा हुआ। कार्यक्रम में विशेष अतिथी सभाकुँवर कुशवाहा विधायक भाटपार रानी, सम्मानित अतिथि अश्वनी कुमार सिंह भाजपा नेता, सम्मानित अतिथि श्रीमती बिंदा कुशवाहा ब्लॉक प्रमुख बनकटा, सम्मानित अतिथि अमित सिंह (बब्लू) ब्लॉक प्रमुख लार और साथ ही अन्य गणमान्य व क्षेत्र के सम्मानित अतिथि और जनता ने उपस्थित रहकर दंगल का आनंद लिया।
कार्यक्रम के मार्गदर्शक जयप्रकाश दुबे, डॉ ओमप्रकाश दुबे ने अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर और सम्मान चिन्ह भेट कर सम्मानित किया और संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। यह पूरा कार्यक्रम संयोजक अमित दुबे के देख रेख में संपन्न हुआ।
इस विशाल दंगल कुश्ती आयोजन में वाराणसी से रामनारायण पहलवान, छोटेलाल पहलवान, अंकित पहलवान, पप्पू पहलवान व गाजीपुर के राष्ट्रीय पहलवान बाबा महंगू दास पहलवान, हिमांशू पहलवान, जे पी पहलवान, राजवीर पहलवान, उपेंद्र पहलवान और गोरखपुर के अंकित पहलवान, बहादुर यादव पहलवान, कृष्णा पहलवान, लाला पहलवान, हेमंत पहलवान एवं क्षेत्रीय पहलवान उपस्थित रहे।
महा मुकाबले में बाबा निर्दोष दास पहलवान अयोध्या हनुमान गढ़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।दूसरे स्थान पर वसंत थापा पहलवान, नेपाल और तीसरे स्थान पर पारस थापा पहलवान, नेपाल ने अपना स्थान बनाया। उन्हें ट्रॉफी व नगद पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।
