वाणिज्य कर विभाग के स्थापना दिवस पर डॉ दिव्या त्रिपाठी का सम्मान

एनबीडी लखनऊ,

उत्तर प्रदेश राज्य वाणिज्य कर विभाग के स्थापना दिवस पर वाणिज्य कर विभाग वाराणसी ग्रेड प्रथम अपर आयुक्त आनन्द सिंह द्वारा राजस्व वृद्धि पर उल्लेखनीय कार्य करने पर, वाणिज्य कर विभाग सहायक आयुक्त वाराणसी डॉ.दिव्या त्रिपाठी को सम्मानित किया गया ।

उल्लेखनीय है कि डॉ दिव्या त्रिपाठी नारायण ज्ञान धाम के संस्थापक एवं पूर्व आईजी बीपी त्रिपाठी,जो सेवानिवृत्ति के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में कार्यरत हैं,की पुत्री हैं तथा अपने विभाग में एक ईमानदार अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं। उन्हें सम्मानित किए जाने पर नारायण ज्ञान धाम परिवार तथा क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo