एनबीडी मुंबई,
महाराष्ट्र दिवस एवं कामगार दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. आर.आर. सिंह द्वारा मुलुंड कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में सत्यनारायण महापूजा का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों और समाजसेवा से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
महापूजा में मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष बी.के. तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवक डॉ. बाबूलाल सिंह, मुंबई कांग्रेस के सचिव किशोर मुंडेकल, राजेश इंगले, भाजपा नेता समिता कांबले और विनोद कांबले, विजय यू. सिंह, विलास राजपूत, राजेश गुप्ता, प्रवीण झा, शिवसेना नेता जगदीश शेट्टी, समाजसेवक चंदु भानुशाली, हरीश सावला, प्रदीप किटानी, कांग्रेस नेता कैलाश पाटिल, डॉ. सचिन सिंह, राजन भोसले, संतोष सोनावणे, अश्विनी पोचे, अमित आचरेकर, तप्पन, काणेकर, एवं अवधेश पांडेय जैसे कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
उक्त सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान डॉ. राजेन्द्र सिंह, मोहनलाल राज, राजन उटवाल, भगवान किशोर तिवारी, अजय शर्मा, रामु जैसवाल, उमेश वाणी, रईस खान, मानबहादुर सिंह, चंद्रभान सिंह, निक्सन, विपुल गोगरी, भरत खटनहार, विजय वाकडे और भोलानाथ सिंह, देवेंद्र सिंह द्वारा शॉल, पुष्पगुच्छ एवं प्रसाद भेंट कर किया गया।
इस कार्यक्रम ने समाज में समरसता, श्रद्धा और श्रमिकों के योगदान के प्रति सम्मान का भाव प्रकट किया।