एनबीडी मुंबई,
मुंबई उपनगर के नये जिलाधिकारी श्री सौरभ कटियार ने बांद्रा स्थित कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख समाजसेवियों द्वारा उनका स्वागत और सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. बाबूलाल सिंह पटेल, घनश्याम कटियार, सुबोध कुमार, श्रीमती कुसुम प्रताप सिंह, डॉ. आर.एम. पाल, युवा समाजसेवी डॉ. दीपक सिंह पटेल तथा युवा ब्रिगेड एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सचिन सिंह उपस्थित रहे। सभी ने जिलाधिकारी को शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
