गृहमंत्री अमित शाह ने संजय उपाध्याय के लिए मांगे वोट बोरीवली में भाजपा प्रत्याशी संजय को जनता का मिल रहा है आशीर्वाद

गृहमंत्री अमित शाह ने संजय उपाध्याय के लिए मांगे वोट

बोरीवली में भाजपा प्रत्याशी संजय को जनता का मिल रहा है आशीर्वाद

मुंबई संवाददाता,

महाराष्ट्र सहित पूरे मुंबई में चुनावी सरगर्मी अब तेज हो चुकी है। गृहमंत्री अमित शाह ने बोरीवली विधानसभा के प्रत्याशी संजय उपाध्याय को की रैली को संबोधन किया उन्होंने संजय के लिए लोगों का आशीर्वाद मांगा।

आपको बतादें इसके अलावा बोरीवली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी संजय उपाध्याय का चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। उपाध्याय की प्रचार रैलियों में उनका समर्थन करने वाले लोगों की खासी भीड़ दिखाई दे रही है। सजंय उपाध्याय ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान बोरीवली वेस्ट विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के कई निवासी संकुलों में मतदाताओं के बीच संपर्क कर चुके हैं। इसके साथ ही वे दिन रात प्रचार रैलियों तथा लोगों से सीधा संपर्क बनाने में जुटे हैं। सजंय का कहना है कि, बोरीवली के मतदाताओं की तरफ से उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है और लोग उन्हें पसंद कर रहें हैं।

सजंय उपाध्याय ने मीडिया से कहा गृहमंत्री अमिता शाह जी का आशीर्वाद लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। यह पल मेरे लिए बेहद ही ख़ास है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार बोरीवली विधानसभा में की जनता उन्हें इस विधानसभा में इस बार और अधिक मतों से विजयी बनाएगी।

आपको बता दे की पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी भी संजय उपाध्याय के प्रचार-प्रसार में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा उनके कार्यालय के उद्घाटन में सांसद पीयूष गोयल, मंत्री रामदास अठावले सहित बड़े दिग्गज नेता उपस्थित हुए थे। बोरीवली विधानसभा में लगातार महायुती के दिग्गज नेता संजय उपाध्याय के लिए लोगों के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं। प्रचार-प्रसार कर करने के दौरान जनता का उन्हें भरपूर प्रतिसाद मिल रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo