पार्क साइट में होली स्नेह सम्मेलन संपन्न

एनबीडी मुंबई,

श्री रामलीला उत्सव समिति पार्क साइट द्वारा आयोजित वार्षिक होली स्नेह सम्मेलन इस वर्ष भी भव्य रूप से संपन्न हुआ। विगत 58 वर्षों से धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी समिति के प्रमुख मार्गदर्शक चंद्रशेखर आर. शुक्ल के संयोजन और समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल की अध्यक्षता में यह आयोजन 16 मार्च, रविवार को छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान, पार्क साइट, विक्रोली में किया गया।

इस 59वें वार्षिक सम्मेलन में भोजपुरी फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध गायक सुरेश शुक्ला और उनकी टीम ने फगुआ, बेलवईया और भोजपुरी लोकगीतों की रंगारंग प्रस्तुति दी। इसके अलावा, गायक लालजी यादव, विजय पाल और गायिका ज्योति सिंह द्वारा विरहा का शानदार जंगी मुकाबला भी आयोजित किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दौरान गुलाब के फूलों से होली खेली गई। इस अवसर पर विशेष अतिथियों के रूप में मुंबई जीएसटी कमिश्नर अखिलेश पाण्डेय, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष एवं सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रो. सुशील पाण्डेय, इंडिया टूडे के न्यूज हेड आशीष मिश्रा, सांसद संजय दीना पाटिल की पुत्री राजोल संजय पाटिल, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, रेलवे अधिकारी अजय मिश्र, मुंबई कांग्रेस सचिव रामगोविंद यादव, शिव सेना (उद्धव गुट) घाटकोपर उप विभाग प्रमुख सुनील सयाजी मोरे, समाजसेवी अरुण मिश्र और पत्रकार दयाशंकर पाण्डेय, अविनाश पाण्डेय, आशीष तिवारी, कमलेश मिश्र, पवन पाठक, दिनेश शर्मा, नरेन्द्र उपाध्याय, विजय मिश्र और अनिल मिश्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

समिति के अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत राम नामी शॉल, पुष्प गुच्छ और संकल्प पत्रिका भेंट कर किया।

इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष एस. पी. सिंह, एसईओ आदेश मिश्र, रामबिलास पाठक, आई. पी. पाण्डेय, सर्वदेव पाण्डेय, राजकुमार तिवारी, बाबुलनाथ तिवारी, मनिकेश तिवारी, राजेश सिंह, बृजेश शुक्ल, अनिल सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद शुक्ल, रत्नेश शुक्ल, सुनील आर. सिंह, चंद्रमणि सिंह, चंद्रेश दुबे, संतोष पाठक, राजन सिंह, ब्रह्मदेव दुबे, भोलानाथ मिश्र, प्रदीप मिश्र, प्रिंस जैन, अशोक गुप्ता, तपस्वी चौरसिया, राजेश पाण्डेय, आदेश कुमार मिश्र, संजय मिश्र, सुरेश पाण्डेय और विजय गुप्ता सहित समिति के अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों और प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo