एनबीडी अंधेरी,
‘समर्थनगर लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स रेजीडेंट्स एसोसिएशन ‘ अंधेरी पश्चिम के तत्वाधान में लोखंडवाला स्थिति गार्डेन नंबर -2 में भव्य होली स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अजय माहेश्वरी के संयोजन में एक हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के अद्भुत संचालन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कानपुर के कवि हेमंत पांडेय, हास्यावतार आशकरण अटल, आगरा से पधारे रमेश मुस्कान, लाफ्टर चैंपियन फेम सुनील सावरा, अभिनेत्री व शायरा लता हया ने श्रोताओं को लोटपोट कर दिया।
श्रोताओं में भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही। संस्था की अध्यक्षा इंद्राणी राय,जनरल सेक्रेटरी श्रीमती ग्लेडिस श्रेयान, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, नंदू खानविलकर ने आगंतुक मेहमानों और कवियों का शॉल और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। स्वागत समारोह का संचालन और आभार अजय माहेश्वरी ने अनूठे अंदाज में किया।
