मुंबई में गर्मी का कहर: पांच साल में फरवरी का सबसे गर्म दिन, IMD ने हीटवेव अलर्ट जारी किया

एनबीडी मुंबई,

मुंबई में फरवरी की चिलचिलाती गर्मी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। सोमवार को शहर का तापमान 38.4°C तक पहुंच गया, जो पिछले पांच वर्षों में फरवरी का सबसे अधिक तापमान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 25-26 फरवरी के लिए हीटवेव चेतावनी जारी की है।

आखिरी बार फरवरी में इतना अधिक तापमान 28 फरवरी 2020 को दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गर्म हवाओं और शुष्क मौसम के कारण तापमान में अचानक वृद्धि हुई है। IMD ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo