एनबीडी मुंबई,
मुंबई महानगर के उपनगर अंधेरी नगर स्थित बेटर होम (अच्छा घर) होटेल के सभागार मे केयर हेल्थ इंश्योरेंस फ़ोर्ट ब्रांच के हेड जयेश ओभान ने अपनी टीम मे शानदार बिजनेस करने वाले हेल़्थ एडवाइजर और एडवाइजर को प्रोत्साहित करने वाले टीम सदस्यो के सम्मान मे विशेष सेमीनार आयोजित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ केयर हेल्थ इंश्योरेंस के प्रशिक्षक राजीव नेगी ने केयर हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा नया प्रोडेक्ट केयर चाईल्ड प्लान लांच किया और उसके बारे मे विस्तृत जानकारी के साथ समझाया।
त्रय मासिक मे अच्छा बिजनेस करने वाले एडवाइजर मुकेश उदानी, भीनमाल निवासी मंगलचंद सेठ, अनिल सोनी, मिथुन अवाडे को सम्मानित किया गया।
केयर हेल्थ इंश्योरेंस के रीजनल हेड लीजी थामस सर ने सबको अच्छा बिजनेस करने के लिए धन्यवाद सह आभार मानाl
