मुलुंड में गौ राष्ट्र यात्रा का भव्य स्वागत, गौ समृद्धि धाम ने किया आयोजन

एनबीडी मुंबई,

“गौ आधारित भारत के पुनःनिर्माण” के उद्देश्य से ऋषिकेश से रामेश्वरम तक निकाली जा रही गौ राष्ट्र यात्रा का मुलुंड में गौ समृद्धि धाम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा 15 जून से भारत सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में प्रारंभ हुई थी, जो 12 राज्यों से होकर 61 दिनों में पूरी होगी।

मुलुंड में प्रसिद्ध बाल राजेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ढोल-ताशों और तुतारी के साथ यात्रा का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता राकेश शेट्टी, महासचिव सुनील गंगवानी, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. बाबूलाल सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

भगवान शिव के दर्शन के पश्चात यात्रा एक जुलूस के रूप में संतोषी माता मंदिर होते हुए नाथूलाल जी चैरिटेबल ट्रस्ट स्थित गौशाला पहुँची, जहाँ सभा का आयोजन हुआ। ट्रस्टी दीपक मेंगर ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और गौशाला का भ्रमण करवाया।

सभा में राकेश राघवन ने अतिथियों को शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। भारत सिंह राजपुरोहित ने गौ सेवा के लाभ गिनाते हुए कहा कि गौ माता के उत्पाद – दूध, घी, मूत्र, गोबर – समाज कल्याण व आजीविका का सशक्त साधन बन सकते हैं।

राकेश राघवन ने बताया कि उनका एनजीओ गौ समृद्धि धाम ठाणे के कुसुम फार्म में गौशाला संचालित कर रहा है। इस आयोजन में हेमंत बापट, संजय घरत, श्रीकृष्णा कानेकर, हेमंत ठाकुर, रिजवान शेख, अशोक पाटेकर, सन्नी सावला सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo