यशोधन मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न

ठाणे को मिली एक और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवा की सौगात

एनबीडी संवाददाता,

ठाणे (पश्चिम) के लोकमान्य नगर क्षेत्र के यशोधन नाका परिसर स्थित Yashodhan Multi-Speciality Hospital & ICU का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को बड़े ही उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री माननीय एकनाथ शिंदे एवं राज्य के परिवहन मंत्री माननीय प्रताप सरनाईक मा. नगर सेवक और जाने माने बिल्डर हनुमंत जगदाले ने आशीर्वाद दिया और फीता काटकर हॉस्पिटल का लोकार्पण किया।

समारोह में ठाणे महापालिका के महापौर श्री एच एस. पाटिल, जेष्ठ नगरसेवक श्री हर्षवर्धन जगताप, एवं प्रमुख चिकित्सक डॉ. राहुल पाण्डेय (एम.डी. फिजिशियन) संचालक , मेट्रोपाल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल , विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर यशोधन हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. रोहित पांडेय ने कहा, हमारा उद्देश्य केवल उपचार नहीं, बल्कि विश्वास और संवेदना से भरी सेवा देना है। यशोधन अस्पताल आधुनिक तकनीक और समर्पित चिकित्सकों की टीम के साथ क्षेत्र के लोगों को एक बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की दिशा में एक दृढ़ कदम है।”

कार्यक्रम का आयोजन तमन्ना हाउसिंग सोसायटी परिसर यशोधन नगर में किया गया, जहां डॉ. रोहित पांडे, सौ. प्रीति रोहित पांडे, डॉ. शुभम मिश्रा की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही।
सहयोगी के रूप में डॉ. आदित्य फडके (एम.एस. सर्जन), श्री अभिषेक शुक्ला एवं श्री सुरज विश्वकर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

मुख्य आयोजक यू. एस. पांडेय ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का सादर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। यशोधन हॉस्पिटल निश्चित ही आने वाले समय में ठाणे के लिए चिकित्सा क्षेत्र का एक भरोसेमंद और उत्कृष्ट केंद्र बनेगा।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo