एनबीडी मुंबई,
युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह जी.एस. शेट्टी हॉल, मुलुंड (प.) में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश शेट्टी द्वारा किया गया।
समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह, मा. उपाध्यक्ष डॉ. बाबूलाल सिंह, सचिव राजेश इंगले, जिला कांग्रेस कार्याध्यक्ष उत्तम गीते, जिला महिला अध्यक्ष लाजवन्ति शेट्टी, जिला सेवादल अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा और साहब दयाल सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुंबई युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों—पूर्व मुंबई जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष शेखर जगताप, महासचिव मनोज संसारे, विदुर गंगवानी, मुलुंड युवक कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य गीते, वार्ड 103 अध्यक्ष हिमांशु जोशी तथा वार्ड 108 अध्यक्ष राकेश पाण्डेय का सम्मान शाल, पुष्पगुच्छ और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर किया गया।
समारोह में मुलुंड युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सचिन सिंह, मोहित सिंह, अरविन्द यादव, कांग्रेस नेता डॉ. आर.एम. पाल, एड. शरीफ खान, संतोष सोनावने, राकेश राघवन, हरीश गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीता जोशी, सेवादल अध्यक्ष संतोष सिंह, राजेंद्र उठवाल, करुणा निधि, विट्ठल सातपुते, अब्दुल जब्बार, अलका सावला, कालिंदी सिंघाड़े सहित अनेक गणमान्य नेताओं ने उपस्थित होकर नवनिर्वाचित युवा नेताओं को शुभकामनाएँ दीं।