ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच द्वारा रंग रंगीलो म्हारो राजस्थान का भव्य आयोजन

एनबीडी मुंबई,

पिछले 17 वर्षों से गृहिणियों के काव्य वाचन का सुनहरा प्लेटफॉर्म बन चुकी साहित्यिक संस्था ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच द्वारा 25 फरवरी को दक्षिण मुंबई के लोअर परेल के ट्रंप टावर, लोढ़ा पार्क क्लब हाउस, पी 7 में दोपहर 2:30 बजे से रंग रंगीलो म्हारो राजस्थान का भव्य आयोजन किया गया है। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रख्यात गायिका इला अरुण और फिल्म एक्ट्रेस राकुल प्रीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेंगी। कार्यक्रम में राजस्थान की महारानी मंदाकिनी कुमारी तथा घूमर नृत्य के लिए विशेष काम करने वाली ज्योति तोमर को उनके विशेष योगदान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम में राजस्थान के तीन कलाकारों रेखा राव, कुमार गौतम तथा विक्की हाडा को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। डॉ. मंजू लोढ़ा के अनुसार राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को कलात्मक तरीके से प्रस्तुत करने वाला यह कार्यक्रम हृदय की धड़कनों को तेज करने वाला कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि नृत्य नाटिका के माध्यम से हमारी सारी सदस्या राजस्थान की संस्कृति तथा वहां के तीज त्यौहार को प्रदर्शित करेंगे।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo