रामधनी यादव के परिवार को 50 लाख रुपए का मुवायजा दे सरकार : डॉ द्रिगेश यादव

एनबीडी मुंबई

लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, मुलुंड पर निर्माणाधीन मेट्रो 4 की कंक्रीट स्लैब गिरने से जौनपुर जनपद के मणियांहूं से समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष तथा ग्राम सभा भरथानी के प्रधान रामधनी यादव की मौत हो गई। पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आए रामधनी यादव की मृत्यु ठेकेदारों की लापरवाही और सुरक्षा की कमी के चलते हुआ।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विकास परिवार उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल स्वस्थ होने की प्रार्थना करता है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित 5 लाख रुपए की मुवायजा राशि को बेहद कम बताते हुए उन्होंने कहा कि रामधनी यादव के परिवार को कम से कम 50 लाख रुपए का मुवायजा दिया जाना चाहिए। साथ ही इस तरह की घटना का पुनरावर्तन रोकने की दिशा में सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo