मुंबई CSMT में हेल्थ अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन

5 अगस्त को साय आरोग्य हेलिस्टिक हेल्थ केयर व सेंट्रल रेलवे टीसी स्टाफ वेलफेयर ट्रस्ट का संयुक्त उपक्रम

एनबीडी मुंबई,

सेंट्रल रेलवे टीसी स्टाफ वेलफेयर ट्रस्ट, मुंबई डिवीजन द्वारा Sai Arogya Holistic Health Care के सहयोग से “हेल्थ अवेयरनेस सेमिनार” का आयोजन किया जा रहा है, जो 5 अगस्त 2025 (सोमवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक CSMT ऑडिटोरियम, चौथी मंज़िल, पार्सल बिल्डिंग, मुंबई में आयोजित होगा।

इस जीवन परिवर्तक सेमिनार में डॉ. संदीप सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य डायबिटीज़, बीपी, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा और हृदय रोग जैसी बीमारियों को दवाओं, इंजेक्शन, बार-बार डॉक्टर विजिट, लैब टेस्ट और सख्त डाइट से छुटकारा दिलाने के वैकल्पिक उपायों को जनमानस के सामने प्रस्तुत करना है।

इस जागरूकता सेमिनार में बताया जाएगा कि किस प्रकार से बिना भारी खर्च के, प्राकृतिक और समग्र चिकित्सा पद्धति के माध्यम से मधुमेह और अन्य बीमारियों को नियंत्रित एवं उलटाया जा सकता है।

अधिक जानकारी या रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क करें:

📞 9869818844 / 9869818877

🌐 www.saiarogya.com

यह कार्यक्रम स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और आमजन को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति प्रोत्साहित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo