एनबीडी नालासोपारा,
भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नालासोपारा और वसई क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उपचार और परामर्श का लाभ उठाया।
शिविर का उद्घाटन वसई विरार जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल, महासचिव मनोज बारोट, अचोले मंडल अध्यक्ष सुनील तिवारी, महासचिव आनंद मिश्रा, सचिव मनीष ओझा और कोषाध्यक्ष अनिल शुक्ला की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर की एक विशेषता यह भी रही कि आज प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण का जन्मदिन था। उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
शिविर में आए सभी गणमान्य व्यक्तियों को नरसिंह के. दुबे चॅरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी एवं नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग प्रमुख प्रो. डॉ. ऋजुता दुबे ने सम्मानित किया।
इस सफल आयोजन के सूत्रधार भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अमित ओमप्रकाश दुबे रहे, जिन्होंने समाजसेवा के इस कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाई।
आरोग्य शिविर के माध्यम से जनता को स्वास्थ्य संरक्षण का संदेश देने के साथ ही सेवा पखवाड़ा को सार्थक रूप से आगे बढ़ाया गया।