पूर्व न्यायाधीश शशिकांत पाण्डेय बने कई विश्वविद्यालयों की जांच समिति के अध्यक्ष

एनबीडी प्रतापगढ़,

प्रतापगढ़ जनपद के लिए गर्व का विषय है कि जिले के गौरव, पूर्व न्यायाधीश एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व प्रमुख सचिव (न्याय) श्री शशिकांत पाण्डेय को देश के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की जांच समितियों का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सेवा संबंधी मामलों में अपनी दक्षता, अनुभव, निष्ठा और न्यायिक समझ के लिए प्रसिद्ध श्री पाण्डेय इससे पूर्व भी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय (वाराणसी), दीनबंधु छोटूराम प्राविधिक विश्वविद्यालय (मुरथल, सोनीपत, हरियाणा), सुभाष चंद्र बोस तकनीकी विश्वविद्यालय (नई दिल्ली) तथा आई.सी.टी.यू., बी.एच.यू. (वाराणसी) जैसी संस्थाओं में जांच समिति के अध्यक्ष के रूप में अपनी विशिष्ट सेवाएं दे चुके हैं।

उनकी इस उत्कृष्ट भूमिका, निष्पक्ष कार्यशैली और संस्थागत सुधारों में योगदान को देखते हुए उन्हें पुनः विभिन्न विश्वविद्यालयों में यह दायित्व सौंपा गया है।

श्री पाण्डेय की यह उपलब्धि न केवल प्रतापगढ़ जनपद बल्कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के लिए भी गौरव और प्रेरणा का विषय है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo