डॉ. संजीव कुमार सिंह की मां प्रभावती सिंह का 102 वर्ष की उम्र में निधन

एनबीडी जौनपुर,

हरगोविंद इंटर कॉलेज जफराबाद, जौनपुर के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव कुमार सिंह की मां प्रभावती सिंह धर्मपत्नी स्वर्गीय लालता सिंह का 102 वर्ष की उम्र में नरौली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे अत्यंत धार्मिक और दयालु प्रवृत्ति की महिला थी। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आज जौनपुर स्थित रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे श्रवण कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर उनके पुत्र वीरेंद्र कुमार सिंह के अलावा परिवार के डॉ ओम प्रकाश सिंह, अरुण कुमार सिंह, डॉ राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, शिवशंकर सिंह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। उनके निधन पर आज श्री बजरंग इंटर कॉलेज, घनश्यामपुर तथा एलएसएस नेशनल पब्लिक स्कूल, नरौली में छुट्टी घोषित कर दी गई।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo