डॉ. मंजू लोढ़ा को मिला मुंबई गौरव अवॉर्ड 2025

एनबीडी मुंबई,

मुंबई के प्रतिष्ठित एनसीपीए (NCPA) में आज मुंबई गौरव अवॉर्ड 2025 का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्कृति युवा संस्था एवं इंडियन ग्लोबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. मंजू लोढ़ा को उनके सामाजिक कार्य, सेवा भाव और निरंतर उपलब्धियों के लिए मुंबई गौरव अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें अत्यंत गरिमामयी वातावरण में देश की प्रतिष्ठित हस्तियों के करकमलों से प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुदेव देवेंद्र ब्रह्मचारी , कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, एवं अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. मंजू लोढ़ा ने आयोजक पंडित सुरेश मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें इस सम्मान के लिए नामांकित किया। साथ ही उन्होंने राजेश वकील का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें इस प्रतिष्ठित समारोह में आमंत्रित किया।
डॉ. मंजू लोढ़ा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज सेवा के पथ पर और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo