मुलुंड में दिव्य द्वादश कुण्डी गायत्री महायज्ञ का 9 को होगा आयोजन

मुलुंड विधायक मिहीर कोटेचा कई वर्षों से कर रहें हैं आयोजन

एनबीडी मुलुंड,

जनकल्याण और विश्वशांति के उद्देश्य से द्वादश कुण्डी गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन माँ भगवती वेदमाता गायत्री जी की कृपा, पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य जी की प्रेरणा और स्व. श्री चंद्रकांत भाई कोटेचा जी के सत्कर्मों से प्रेरित होकर लगातार संपन्न होता रहा है और पुनः सफलतापूर्वक सम्पन्न होगा।

यह पावन अनुष्ठान दयानंद सरस्वती वैदिक विद्यालय, चंदनबाग लेन, मुलुंड (प.), मुंबई – 60 में आयोजित किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे इस दिव्य यज्ञ में भाग लें और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

कार्यक्रम विवरण:

✅ शुभारंभ: सुबह 9:00 बजे

✅ यज्ञ आरंभ: सुबह 9:30 बजे

✅ प्रसाद वितरण: दोपहर 1:00 बजे

✅ यज्ञ पूर्णाहुति: दोपहर 12:30 से रात्रि 9:00 बजे तक

निमंत्रक व आयोजक विधायक मिहीर चंद्रकांत कोटेचा एवं श्री मुलुंड गायत्री समाज सभी भक्तजनों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महायज्ञ को सफल बनाएं और आध्यात्मिक आशीर्वाद प्राप्त करें।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo