जौनपुर में यूपी के सबसे बड़े वाटर पार्क का उद्घाटन करेंगे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक

एनबीडी जौनपुर,

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक 27 फरवरी को जौनपुर के धौकलगंज बाजार के पास कोचारी में उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े वाटर पार्क तथा रिजॉर्ट एक्वा मानसरोवर का उद्घाटन करेंगे। सुबह 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, विधायक अवधेश सिंह और विधायक सुशील सिंह उपस्थित रहेंगे। इस वाटर पार्क का निर्माण मुंबई के लोकप्रिय समाजसेवी अजय सदानंद दुबे तथा उनके बड़े भाई पूर्व प्रधान विनय सदानंद दुबे ने कराया है।

करीब 1 किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस वाटर पार्क और रिजॉर्ट ने इस क्षेत्र को सुर्खियों में ला दिया है। इसके चलते यहां स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा तथा एक बड़े क्षेत्र में लोगों को अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद उठाने का अवसर भी मिलेगा। यहां स्विमिंग पूल, रेन डांस, वाटर स्लाइस की पूरी सुविधा होगी।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo