दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड में दीनदयाल मुरारका का चुनाव

एनबीडी मुंबई,

फिल्म जगत के पितामह दादासाहेब फाल्के की १५६ वी जयंती के अवसर पर दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन द्वारा फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार और टेक्नीशियन को दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड प्रदान किया जाता है। इस अवार्ड का मुख्य उद्देश्य पर्दे के पीछे काम करने वाले टेक्नीशियन,कलाकार जुनियर आर्टिस्ट, फाइटर्स,स्क्रीन प्ले राइटर्स, लेखक, आदि कलाकारों के कार्यो की सराहना करना है। इस कार्यक्रम में हर साल फिल्म जगत के दिग्गज कलाकार अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। फिल्म जगत से जुड़ी हुई 32 असोसिएशन अपने अपने बेस्ट सभासद को इस अवार्ड के लिए फाऊंडेशन को नॉमिनेट करतै है।

३ मई २०२५ को होनेवाले इस अवार्ड फंक्शन में स्क्रीन राइटर्स गिल्ड ने इस बार डाॅ दिनदयाल मुरारका का नाम नोमिनेट किया है। मुरारका सामाजिक संस्था दीनदयाल मुरारका फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष है। वे महानगर के विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहते हैं। देश के विभिन्न न्यूज़पेपर्स में उनके लेख नियमित प्रकाशित होते हैं। नवभारत टाइम्स मुंबई के एकदा कॉलम में उनके स्तंभ प्रकाशित होते हैं। दादा साहेब फाल्के फाऊंडेशन अवार्ड समिति के अध्यक्ष आशफाक खोपेकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबू भाई थीबा तथा उपाध्यक्ष अशोक शेखर है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo