मुलुंड के कालीदास तरण तलाव के कार्य का कांग्रेस प्रवक्ता राकेश शेट्टी ने लिया जायजा

एनबीडी मुंबई,

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राकेश शंकर शेट्टी ने आज प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी क्रिडा संकुल, मुलुंड का दौरा कर चल रही राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता और महिला पूल डे का जायज़ा लिया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन में शामिल खिलाड़ियों, अधिकारियों और आयोजकों से मुलाकात की और उनकी सराहना की।

इस दौरान प्रमुख रूप से श्रीमती सुनीता गोडसे, विशेष कार्य अधिकारी, मुलुंड क्षेत्र, ललित कला प्रतिभा, खेल एवं सांस्कृतिक विभाग के अधिकारी, कैंटीन संचालक, लाइफगार्ड प्रतिनिधि और फिटनेस प्लांट के अधिकारी मौजूद थे। श्री शेट्टी ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में खेलों के प्रति जागरूकता और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि 22 अगस्त 2025 को MVA-AAP के संयुक्त तत्वावधान में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें खेल सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा होगी।

राकेश शेट्टी ने कहा, “पैरा खिलाड़ियों और महिला प्रतिभाओं के लिए ऐसा मंच प्रेरणा का स्रोत है और इससे मुलुंड ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र का नाम रोशन होगा।”

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo