एनबीडी सुल्तानपुर,
विकास खण्ड स्थित इसरावती देवी पीजी कॉलेज, कम्मरपुर करौंदी कला के प्रबंधक वीरेन्द्र मिश्र द्वारा महाविद्यालय में आयोजित विकास खण्ड के शिक्षकों के सम्मान समारोह एवं प्राथमिक विद्यालय कम्मरपुर के बच्चों को कंप्यूटर में दक्षता प्राप्ति के लिए कंप्यूटर प्रदान किए जाने का शुभारंभ मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप दीप प्रज्ज्वलित किया गया।प्रबंधक द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी पूर्व अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राम शब्द पाठक अखिलेश सिंह मंत्री मिथिलेश यादव एआरपी राज केशर मिश्र नीरज तिवारी रवीन्द्र प्रसाद पूर्व एआरपी प्रदीप नारायण झा अशोक पाण्डेय शिक्षक संकुल विजय कुमार गुप्ता,लोकेश प्रताप सिंह, विवेक नारायण झा ,मनोज रंजन अनिल सिंह नीतीश स्वामी यादव एवं चन्द्र प्रताप यादव अखिलेश प्रताप सिंह पंकज मिश्र सुरेन्द्र प्रताप यादव देवेश सिंह अजय कुमार बृजेश यादव को प्रबन्धक वीरेन्द्र मिश्र द्वारा माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए प्राथमिक विद्यालय कम्मरपुर के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार को एक सेट कम्प्यूटर भेंट किया गया।खण्ड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र ने सम्मान समारोह एवं कंप्यूटर के सम्बन्ध में प्रबन्धक की प्रशंसा संबोधित करते हुए कहा कि आप द्वारा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा से बच्चों का सर्वांगीण विकास के प्रति जो योगदान प्रदान किया गया हैं,बेसिक शिक्षा के लिए अविस्मरणीय है।
पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रबन्धक द्वारा ग्रामीणांचल में महा विद्यालय की स्थापना से शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन एवं बेसिक शिक्षक सम्मान एवं कंप्यूटर प्रदान करना हमारे लिए गौरव की बात है।उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि आप सदैव विद्यालय का विकास करते रहे,आपका विद्यालय एवं समाज के प्रति सकारत्मक सोच सराहनीय है।इससे शिक्षा की दिशा एवं दशा बदल जाएगा।
प्रबन्धक वीरेन्द्र मिश्र ने खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं समाज के सबसे महत्वपूर्ण विवेकशील शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना समाज का धर्म है,मैं सदैव बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा तक छात्रों के प्रति सजग रहता हूं।शीघ्र ही विकास खण्ड के समस्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित करते हुए सम्मानित किया जाएगा,साथ ही साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्मरपुर में कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष करने के उद्देश्य से विद्यालय को कंप्यूटर से सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मीडिया प्रभारी केसी मिश्र द्वारा किया गया।
