छठ पर्व परिवार की सुख समृद्धि और संतानों की लंबी आयु की कामना का त्यौहार

एनबीडी मुंबई,

छठ पर्व मूलतः सूर्य की आराधना का पर्व है, जिसे हिन्दू धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है। प्रख्यात उद्योगपति तथा समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के अनुसार हिन्दू धर्म के देवताओं में सूर्य ऐसे देवता हैं जिन्हें मूर्त रूप में देखा जा सकता है। सूर्य की शक्तियों का मुख्य श्रोत उनकी पत्नी ऊषा और प्रत्यूषा हैं। छठ में सूर्य के साथ-साथ दोनों शक्तियों की संयुक्त आराधना होती है। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उद्योगपति चित्रसेन सिंह के अनुसार सूर्य देव को सभी प्राणियों का जीवनदाता माना जाता है, इसलिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए छठ पूजा की जाती है।

मीरा भायंदर के भाजपा नेता सुरेश सिंह के अनुसार छठ महापर्व श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम है। यह त्यौहार परिवार के लिए समर्पण की भावना का परिचायक है। भाजपा नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे के अनुसार छठी मैया की पूजा बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और दीर्घायु के लिए किया जाता है। माना जाता है कि उनकी पूजा से संतान से जुड़ी हर मनोकामना पूर्ण होती है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo