चेंबूर फायरिंग केस का मास्टरमाइंड और शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

एनबीडी मुंबई,

नवी मुंबई के बिल्डर सादिक़ खान पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस हमले के मास्टरमाइंड फिरोज बद्रुद्दीन खान (54) और शूटर अफसर खान (20) को गिरफ्तार कर लिया है।

फिरोज को मीरा रोड (पूर्व) के नया नगर इलाके से मुंबई क्राइम ब्रांच ने दबोचा, जबकि अफसर को पुलिस ने धारा 6 के तहत गिरफ्तार किया।

यह वारदात 9 अप्रैल की सुबह 9:50 बजे हुई थी, जब सादिक़ खान सायन-पनवेल हाइवे पर बाइक से जा रहे थे। तभी दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग की थी। गोली उनके गले और कंधे में लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस मामले में चेंबूर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 109 और 3(5), साथ ही आर्म्स एक्ट की धारा 3 व 25 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo