एनबीडी पट्टी,
–पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल करते हुए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक (युवा) के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी के नेतृत्व में पट्टी विधानसभा क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आम और नीम के पौधों का रोपण पार्टी कार्यालय पट्टी के सामने एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा –
“वृक्ष हमारे जीवनदायिनी हैं, इनसे प्राप्त ऑक्सीजन से ही जीवन संभव है। हमें अपनी मां के नाम पर वृक्ष लगाकर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करनी चाहिए।”
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल रहे जिनमें ग्राम प्रधान मरहा यादवेंद्र प्रताप यादव, ब्लॉक बाबा बेलखरनाथ के महासचिव अजय विश्वकर्मा, ब्लॉक पट्टी के सचिव सत्य प्रकाश पटेल, उपाध्यक्ष प्रदीप पटेल, मुकेश मिश्र, विनोद सिंह, हजारी पाठक, राजेश वर्मा, मोहन लाल, वरिष्ठ नेता राम सजीवन तिवारी एवं मीडिया प्रभारी राकेश प्रताप सिंह शामिल थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास करने की बात कही।
