मुलुंड पुलिस की अध्यक्षता में बीएनएस पर जन जागृती अभियान सम्पन्न

एनबीडी मुलुंड,

मुलुंड पुलिस स्टेशन की अध्यक्षता में द क्राउन बैंक्वेट हॉल में भारतीय न्याय संहिता कायदा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा नए बनाए गए नए कानूनों और अन्य कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

अतिथियों के रूप में जोन सात के डीसीपी विजय सागर ने लोगों को अपने सम्बोधन में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम जैसे नए कानूनों से परिचित कराया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार यह सफल आयोजन विभिन्न जगह आयोजित किया गया। मोटर वाहन दुर्घटना, नशे के संबंध में कानून और जीवन में कानून के महत्व को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया। आयोजन में मुलुंड एसीपी भी उपस्थित थें। मुलुंड वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय जोशी की अध्यक्षता में कार्यक्रम को सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में अधिवक्ता संतोष दुबे जी थें। उन्होंने कहा बच्चों को पोस्को, गैंगवार और साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया और बताया कि कैसे इन अपराधों से बचा जा सकता है। उन्होंने 3 नए बीएनएस के बारे में बारीकी से बताएं। इस कार्यक्रम को लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिली और कार्यक्रम का समापन भारतीय राष्ट्रगान के साथ हुआ।

मुलुंड पुलिस निरीक्षक ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया और यदि किसी का कोई प्रश्न छूट गया हो तो इसके लिए हम खेद व्यक्त करते हैं आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo